प्रस्तुत पुस्तक ‘म्हाडा हरियाणा’ में हरियाणा राज्य से सम्बंधित प्रत्येक विषयवस्तु का अत्यंत बारीकीपूर्वक संकलन करने के साथसाथ तथ्यों की सत्यता पर विशेष बल दिया गया है। सामान्य ज्ञान पर आधारित इस पुस्तक को हरियाणा राज्य स्तरीय परीक्षाओं और अन्य संबद्ध सेवाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है।
पुस्तक को और अधिक उपयोगी बनाने के लिए, इसकी विषयसूची में हरियाणा का परिचय; नई सरकार का गठन; जिलानुसार विवरण, राजनीति एवं प्रशासन; आर्थिकी; इतिहास; संस्कृति; हरियाणा एक दृष्टि में, राज्य समसामयिकी; राज्य के कल्याण के लिए योजनाएं, जनगणना इत्यादि विविध पहलुओं पर तथ्यतापरक अद्यतन जानकारी दी गयी है। अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु इस पुस्तक में विगत परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्नों के अलावा 2000+ प्रश्नोतरों का संकलन भी संगृहीत किया गया है।
पुस्तक की प्रमुख विशेषताएँ:-
1. हरियाणा राज्य से सम्बंधित सामान्य ज्ञान पर आधारित एक संग्रहणीय और उपयोगी पुस्तक।
2.  प्रत्येक विषय से सम्बंधित नवीनतम तथ्यों का समावेश।
3.  मानचित्रों के माध्यम से जिलों की रोचक प्रस्तुति।
4. महत्वपूर्ण तथ्यों का बॉक्स में संकलन।
5. विगत 6 माह की समसामयिक घटनाओं का संकलन।
6. अभ्यर्थियों के अभ्यास हेतु 2000 से अधिक वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तरों का संग्रह।

 

Write your own review