प्रस्तुत पुस्तक ‘झारखंड पॉलिटेक्निक 10 प्रैक्टिस सेट्स’ झारखंड से पॉलिटेक्निक की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी है। प्रस्तुत पुस्तक झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा संचालित पॉलिटेक्निक परीक्षा के पाठ्‌यक्रम को ध्यान में रखकर लिखी गई है। पुस्तक में परीक्षापयोगी सभी विषयों पर प्रश्नों को शामिल किया गया है। पुस्तक में गणित, भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान पर अधिक से अधिक परीक्षापयोगी प्रश्न दिए गए हैं, जो 10 प्रैक्टिस सेट्स में विभक्त हैं। ये प्रैक्टिस सेट्स छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे। पुस्तक में दिए गए गत वर्षों के प्रश्नपत्र प्रश्नों के पैटर्न को समझने में अभ्यर्थियों के सहायक होंगे। पॉलिटेक्निक परीक्षा की आवश्यकता को देखते हुए पुस्तक में न्यूमेरिकल प्रश्नों का अधिक समावेश किया गया है। पुस्तक निश्चित रूप से पॉलिटेक्निक परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।

प्रमुख विशेषताएँ:–

1. गत वर्षों (2016, 2017, 2018, 2019) के प्रश्नपत्रों का समावेश।

2. सरल एवं स्पष्ट भाषा में गणित तथा अन्य विषयों पर प्रश्नों का संकलन।

3. परीक्षापयोगी प्रश्नों का समावेश।

4. सभी प्रश्नों की उत्तर सहित व्याख्या।

Write your own review