"झारखंड राज्य प्राकृतिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और भौगोलिक संरचना की सघन विविधता का लत | अद्भुत उदाहरण है। संगीत और नृत्य में झूमता यह प्रदेश मांदर और बाँसुरी की धुन पर जीते हुए सामूहिकता की भावना को आगे बढ़ाता है। करमा, सरहुल, टुसु, सोहराई जैसे पर्व और अनुष्ठानों के बीच जनजातीय जीवन की सादगी तथा स्वच्छता के साथ प्रकृति की सुषमा का वरदान इसकी विशेषता है। “चलना जहाँ नृत्य और बोलना जहाँ संगीत'--वास्तव में यही झारखंड की परिभाषा एवं प्रस्तावना है।

यह पुस्तक झारखंड के विषय में संपूर्ण जानकारी देती है। 20 अध्यायों में विभकत यह पुस्तक प्रदेश की ऐतिहासिक, भौगोलिक, राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक स्थिति का विस्तार से विश्लेषण करती है।' झारखंड सामान्य ज्ञान - 2023 ' में वर्तमान में हुए विकास और परिवर्तन की तर्कपूर्ण एवं रोचक प्रस्तुति इसे विशिष्ट बनाती है। इस पुस्तक में ज्ञानवर्द्धक तथ्यों के साथ-साथ एक विचारपरक व्याख्या भी प्रस्तुत है, जिससे यह पुस्तक न केवल प्रतिभागियों की दृष्टि से अपितु शोधकों, अध्यापकों और पाठकों के झारखंड दिग्दर्शन हेतु पूर्णतया उपयोगी और पठनीय है।

Revised & Updated 10th Edition के मुख्य आकर्षण

प्रमुख जनजातीय शासन व्यवस्थाएँ
जनजातियों की सामाजिक-सांस्कृतिक परंपराएँ
झारखंड का लोक साहित्य
छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम, 1908
संथाल परगना भूधारण अधिनियम, 1949
अन्य राज्यों के भूमि संबंधी कानून
प्रमुख आर्थिक नीतियाँ
विस्थापन एवं पुनर्वास नीति
प्रत्यार्पण एवं पुनर्वास नीति, 2009
अन्य प्रमुख नीतियाँ
भूमि बेंक
योजनाएँ
जलवायु परिवर्तन
झारखंड में आपदा प्रबंधन
आर्थिक सर्वेक्षण, 2022-23
झारखंड बजट, 2023-24
झारखंड का सांख्यिकीय उपस्थापन
समसामयिक घटनाएँ
झारखंड प्रश्नावली
अभ्यास प्रश्नावली सेट
परिशिष्ट
मानचित्र
लेखक की नेशनल बेस्टसेलर पुस्तक

 

"

Write your own review