प्राचीन भारत में अनेक विदेशी यात्रियों ने भारत का भमण किया था तथा उन्होंने भारत की आर्थिक दशा, सामाजिक दशा, राजनीतिक दशा इत्यादि पर अपनी रचना में प्रकाश डाला। मौर्य काल में यूनान से मेगस्थनीज भारत आया जिसने ‘इंडिका’ नामक पुस्तक लिखी। गुप्त काल में फाह्यान चीन से भारत आया था। हर्षवर्द्धन के साम्राज्य में चीन से ह्वेनसांग भारत आया था। इन सभी ने अपनी पुस्तकों में भारत का वर्णन किया था जिसे इतिहासकार एक प्रमुख स्रोत समझते हैं।